shreemuktagiri@gmail.com
संपर्कदान करें

क्षेत्र परिचय

क्षेत्र परिचय

आत्मा को परमात्मा से जोड़ने वाली तपोभूमि

श्री सिद्धक्षेत्र मुक्तागिरी (मेंढागिरी) केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि आत्मा को परमात्मा से जोड़ने वाली एक अलौकिक तपोभूमि है। सातपुड़ा की हरी-भरी पर्वतमालाओं के मध्य स्थित यह पावन क्षेत्र भक्ति, इतिहास और निसर्ग का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत करता है।

यात्री जानकारी

जैन दर्शन और तीर्थक्षेत्र

जैन धर्म में तीर्थ वंदना कर्मों की निर्जरा और आत्म-कल्याण का प्रमुख साधन है। सिद्धक्षेत्र वह पावन भूमि है जहाँ तीर्थंकर भगवंतों अथवा पूज्य मुनिराजों ने तपस्या पूर्ण कर जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति (मोक्ष/निर्वाण) प्राप्त की।

अतिशयक्षेत्र में जिनबिम्ब अथवा क्षेत्र की दिव्यता से अलौकिक घटनाएँ घटित होती हैं। कल्याणकक्षेत्र तीर्थंकरों के गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान या मोक्ष कल्याणकों से जुड़ा होता है। मुक्तागिरी सिद्धक्षेत्र और अतिशयक्षेत्र के रूप में पूजित है।

यात्री जानकारी

मुक्तागिरी का आध्यात्मिक वैभव

इस पर्वत से लगभग साढ़े तीन करोड़ (३.५ करोड़) मुनिराजों ने रत्नत्रय की आराधना कर आत्मसाधना के बल पर अष्टकर्मों का नाश किया और सिद्धालय में शाश्वत सुख प्राप्त किया।

निर्वाणकांड के उल्लेख के अनुसार, वर्तमान चौबीसी के १०वें तीर्थंकर भगवान शीतलनाथ स्वामी का समवशरण इस पावन भूमि पर आया था।

आचार्य श्री १०८ विद्यासागर जी महाराज का सन् १९८०, १९९० एवं १९९१ में यहाँ चातुर्मास संपन्न हुआ। सन् १९९८ में उनके सान्निध्य में ९ मुनियों का दीक्षा महोत्सव हुआ।

यात्री जानकारी

इतिहास एवं नामकरण

मुक्तागिरी सिद्धक्षेत्र को मेंढागिरी भी कहा जाता है। निर्वाणकांड के अनुसार, भगवान शीतलनाथ के समवशरण के समय देवों द्वारा मोतियों की वर्षा हुई थी; इसी कारण इसे मुक्तागिरी कहा गया।

एक प्रचलित कथा के अनुसार, लगभग एक हजार वर्ष पूर्व मंदिर क्रमांक १० के पास एक मेंढ़े ने ध्यानमग्न मुनिराज से णमोकार मंत्र सुना और मृत्यु के बाद देवगति प्राप्त की। तभी से इस पर्वत को मेंढागिरी भी कहा जाने लगा।

यात्री जानकारी

प्राचीन शास्त्र व साहित्य में मुक्तागिरी

आचार्य श्री पूज्यपाद स्वामीजी (५वीं–६ठी शताब्दी) की निर्वाण-भक्ति में मेंढागिरि क्षेत्र का उल्लेख “मेढ्रक” नाम से मिलता है। आचार्य श्री प्रभाचन्द्रजी की टीका में भी इसका संदर्भ है।

प्राचीन प्राकृत निर्वाण-काण्ड में सिद्धक्षेत्र का वर्णन मेंढगिरि के नाम से है और यहाँ से साढ़े तीन करोड़ मुनियों के निर्वाण का उल्लेख मिलता है। भट्टारक श्री श्रुतसागरजी (१४५०–१५३०) ने बोधप्राभृत की संस्कृत टीका में मेढ्रगिरि का उल्लेख किया। मराठी जैन साहित्य के धर्मामृत ग्रंथ के तीर्थवंदना अध्याय में भी मेंढगिरिजी का स्मरण है।

यात्री जानकारी

क्षेत्र की पवित्रता और अहिंसा की रक्षा

क्षेत्र की पवित्रता और अहिंसा की रक्षा के लिए अचलपुर के श्रीमंत नातूसा पासूसा ने अपने सहयोगियों के साथ सन् १९२८ में मंदिरों सहित पूरा मुक्तागिरी पर्वत खरीद लिया।

श्री विजयकुमार जी कलमकर ने १९८० से २००४ तक मंदिर व्यवस्था और जीर्णोद्धार, सीढ़ियों के सुधार तथा क्षेत्र की धार्मिक पवित्रता की रक्षा में योगदान दिया।

यात्री जानकारी

कालक्रम

१९२८ — श्रीमंत नातूसा पासूसा एवं सहयोगियों ने मंदिरों सहित पूरा पहाड़ खरीदा।
१९८० — आचार्य श्री विद्यासागर जी का प्रथम चातुर्मास; श्री विजयकुमार जी कलमकर संस्था के अध्यक्ष बने।
१९९०–९१ — आचार्यश्री के दूसरे और तीसरे चातुर्मास।
१९९८ — आचार्यश्री के सान्निध्य में ९ मुनियों का दीक्षा महोत्सव।
२००४ — कलमकर जी के २५ वर्षीय अध्यक्षीय कार्यकाल का समापन।

क्षेत्र परिचय

मंदिर, पहाड़ और प्रकृति

क्षेत्र के प्रमुख दृश्यों की झलक।