क्षेत्र को आधुनिक स्वर्णिम काल तक पहुँचाने में स्व. श्री विजयकुमार जी कलमकर का अविस्मरणीय योगदान रहा:
२५ वर्षों तक निस्वार्थ सेवा: सन् १९८० से २००४ तक संस्था के अध्यक्ष रहे। आर्थिक रूप से विषम परिस्थितियों में उन्होंने लगभग २५ वर्षों तक मंदिर व्यवस्था व कर्मचारियों के वेतन का समस्त व्यय स्वयं वहन किया।
पवित्रता की रक्षा: जब म.प्र. सरकार ने क्षेत्र को अधिग्रहित कर पर्यटन स्थल घोषित करने की योजना बनाई, तब कलमकर जी ने न्यायालय जाकर क्षेत्र को पर्यटन स्थल बनने से बचाया और इसकी धार्मिक पवित्रता अक्षुण्ण रखी।
अवैध कब्जों से मुक्ति: क्षेत्र की जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को मुक्त कराकर पुनः क्षेत्र के अधिकार में लाया।
निर्माण एवं जीर्णोद्धार: ध्रुवकुंड निर्माण हेतु सर्वप्रथम ₹५१,००० का निजी दान दिया, कार्यालय कक्ष का नवीनीकरण, ५२ मंदिरों व सीढ़ियों का जीर्णोद्धार कराया और आचार्यश्री विद्यासागर जी के तीन चतुर्मास संपन्न कराए। वर्तमान में उनके सुपुत्र श्री अतुल कलमकर इस सेवा यात्रा को तीव्र गति से आगे बढ़ा रहे हैं।